domenica 25 febbraio 2018

Dy CM Manish sisodia Asks Lt Governor To Act Against Delhi Teacher's Att...

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उपराज्यपाल महोदय को एक पत्र लिखकर दिल्ली के सरकारी स्कूल के अध्यापको के हमलावरों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की। दिल्ली पुलिस उपराज्यपाल के अधिकार क्षेत्र में आने के कारण उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उपराज्यपाल अनिल बैजल के सामने यह मुद्दा रखा।


ज्ञात रहे कुछ सप्ताह पहले दिल्ली के नरेला क्षेत्र में भीड़ ने एक स्कूल में एक शिक्षक को पीट दिया था। मनीष सिसोदिया ने आम आदमी पार्टी के दो विधायकों (अमानतुल्ला खान और प्रकाश जारवाल) की गिरफ्तारी का हवाला देते हुए एक पत्र में कहा,
"हाल ही में भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी के मामले में दिल्ली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में गिरफ्तारी कर ली। सबूत इकट्ठे करने के लिए 50 पुलिस अधिकारी भेजे गए।"
पत्र में लिखा,
"मैं उपराज्यपाल से आग्रह करना चाहूंगा कि वह नरेला में एक शिक्षक पर हमले में उसी तत्परता से कार्रवाई करने का आश्वासन दें। अन्यथा इससे यह संदेश जाएगा कि शिक्षकों की सुरक्षा आईएएस अधिकारियों की सुरक्षा से कम महत्वपूर्ण है।"
साथ ही साथ उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने बैजल से मामले में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने और शहर में स्थित सभी राजकीय विद्यालयों में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम करने का आग्रह किया



देखे वीडियों 

sabato 24 febbraio 2018

Delhi CM Arvind Kejriwal's full speech 23 feb 2018

धोभी समाज के आराध्य गुरु संत गाड़गे महाराज जी की 142वीं जयंती के पवन अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का सम्बोधन