mercoledì 24 luglio 2019

मुख्यमंत्री हो तो अरविन्द केजरीवाल जैसा

अंग्रेजों से लड़कर आजादी लेते समय जो सपना हमारे शहीदों ने देखा था वो दिल्ली में सच होता दिख रहा है।
क्यों अंसख्य भारतीयों ने अपनी जान गंवाकर हमें आजादी दिलाई थी?
सरकार ही चलाना था तो अंग्रेज भी चला ही रहे थे।
लेकिन हमारे पूर्वजों का सपना था कि देश में ऐसी सरकार हो जिस तक पहुंचना आम आदमी के लिए सुलभ हो और अपने देश अपने राज्य के प्रत्येक वयक्ति के हित में काम करे (ना की किसी ख़ास वर्ग या कुछ खास लोगो के लिए)
आज दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार  ने पिछले चार साल में तमाम अड़चनो के बावजूद जो काम करके दिखाए है वो हमारे उन शहीदों के सपनों का साकार होता दिखाते है।
खुद मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, मंत्री तमाम विद्यायक जनता के पास जनता के बीच एक आम नागरिक की तरह चलकर जाते है लोगो के बीच रहते है, उनके समस्या सुनते है और दिल्ली सरकार के सिमित अधिकारों के बावजूद उनका समाधान करने की पूरी कोशिश भी करते है।
बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा पर जो काम हुए है वो तो सोशल मिडिया के जरिये खुद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ें और बहुत से लोग जो बिना किसी राजनितिक दल का पक्ष लिए अच्छे को अच्छा और बुरा के बुरा कहने की हिम्मत रखते है के द्वारा हम सब तक पहुंच ही गए है।
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना - दिल्ली के हर बुज़ुर्ग को मैं कहना चाहता हूँ कि आपका बेटा आपको एक बार तीर्थ करवाने की पूरी कोशिश करेगा - Arvind Kejriwal
 इस समय ये पोस्ट लिखने का एक ख़ास मकसद है और वो है दिल्ली सरकार द्वारा हाल ही में की गई एक नयी शुरुआत "मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना" जिसकी घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा "आपका बेटा कोशिश करेगा कि आपको एक तीर्थ जरूर करवाये"

जब ये सुना तो गर्व हुआ की है कोई सरकार जो इतना तक ख्याल रखती है की घर के बुजुर्गो को तीर्थ भी करवाया जाता है।
यह योजना सभी धर्मों के लिए समान है जो की इसे अपने आप में और भी खूबसूरत बनाती है।
योजना लागु भी हो गयी और दिल्ली की जनता को खुद मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित मंत्री और विधायकों द्वारा शुभकामनाओं के साथ रवाना किया गया और पहला जत्था तीर्थ यात्रा कर वापस भी आ गया है जिसके वापसी पर दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत खुद उन्हें स्वागत में गए जैसे कोई बेटा अपने माँ बाप के तीर्थ से वापस आने पर उनके स्वागत में जाता है।

कुछ फोटो आम आदमी पार्टी के ट्विटर अकॉउंट से 

दिल जीत लिया दिल्ली सरकार की इस स्किम ने, जब तीर्थ यात्रियों के फोटो और वीडियों देखे सोशल मिडिया पर उनके चेहरे पर जो मुस्कान थी, जो सुखद एहसास थे मानों वो बार बार दुआये दे रहे हो "केजरीवाल जैसा बेटा सबको मिले" "केजरीवाल जैसे मुख्यमंत्री हर प्रदेश को मिले" "देश को केजरीवाल जैसा प्रधानमंत्री मिले" .