domenica 18 luglio 2021

दिल्ली की बारिश और मिन्टो ब्रिज

जब भी दिल्ली में बारिश की सुनते है तो उसके कुछ ही घंटो बाद पानी में डूबे दिल्ली के मिंटो ब्रिज की फोटो और वीडियो सोशल मिडिया पर आ जाती है। 

बारिश इस बार भी हुई और पानी में डूबे दिल्ली के मिंटो ब्रिज की फोटो वीडियो भी कुछ बीजेपी नेताओं के वेरिफाइड हेंडल से शेयर भी की गई, लेकिन इस साल की नहीं बीते हुए सालों की फोटो/वीडियो शेयर की जा रही थी।  

ऐसा क्या हुआ की इस बार की फोटो/वीडियो शेयर नहीं की गई।  

इस साल दिल्ली की अरविन्द केजरीवाल सरकार ने कुछ ऐसा  उपाय की बारिश तो आई लेकिन मिंटो ब्रिज पानी में नहीं डूबा।  

मिंटो ब्रिज पर जल भराव को लेकर आम आदमी पार्टी की सरकार पिछले कुछ साल से इसके सोल्यूशन पर काम कर रही थी जिसका नतीजा इस साल हमें देखने को मिला।  

बारिश भी आई लेकिन मिंटो ब्रिज पर जल भराव नहीं हुआ।  

आम आदमी पार्टी की लीडर आतिशी का ट्वीट इस साल की बारिश के बाद मिंटो ब्रिज का हाल और भाजपा नेताओं से फेक वीडियो ना circulate  करने की विनती, साफ़ बता रहे है की कैसे इस बार दिल्ली बदल गई है। 


फेक न्यूज़ की पड़ताल करने वाली एजेंसी ऑल्ट न्यूज़ ने भी इसे लेकर आर्टिकल लिखा और ट्वीट किया 


समाचार एजेंसी आज तक ने भी मिंटो ब्रिज पर जाकर इसकी रिपोर्टिंग की 


दिल्ली की अरविन्द केजरीवाल सरकार के प्रयासों और शानदार रणनीति के चलते ये सब संभव हो पाया, जल भराव से निपटने के लिए  केजरीवाल सरकार ने 

मिंटो ब्रिज पर एक नया मॉनिटरिंग सिस्टम ईजाद किया 

WiFi इनेबल्ड CCTV कैमरा लगाए 

जल भराव सेंसर 

अतिरिक्त वाटर पम्प 

और वाटर पम्प को स्टार्ट करने लिए मोबाइल ऐप्प 

 इस तरह से पूरी रणनीति  के साथ जल भराव की समस्या से मुक्ति दिलाई गई 

और दिल्ली वालों ने राहत की सांस ली और कहा 

Thank You अरविन्द केजरीवाल 

कुछ यूजर्स ने ट्विटर पर यहाँ तक लिखा की ऐसा पहली बार हुआ है जब मिंटो ब्रिज पर जल भराव नहीं हुआ हो।  

ये फर्क होता है साफ़ नियत से काम करने का।