martedì 18 agosto 2020

केजरीवाल का एक और शानदार कदम

Ram Ballu
फोटो क्रेडिट - आम आदमी पार्टी 

एक तरफ जहाँ देश भर में कोरोना को लेकर हालात बिगड़ते जा रहे है, वहीँ दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने इस पर लगभग कंट्रोल कर लिया है।  

एक सही प्रशासक के यही गुण होते है, परिस्तिथि चाहे कैसी भी उससे बाहर कैसे निकलना है उसके लिए एक स्मार्ट रणनीति तैयार कर उस पर काम करना। 

फिर चाहे वो डेंगू के खिलाफ जंग हो या फिर कोरोना के खिलाफ हर बार अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार ने शानदार काम करके दिखाया है, और बाकि देश को भी एक मॉडल पेश किया है कोरोना से लड़ने के लिए, तभी तो अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दिल्ली सरकार द्वारा उठाये गए कदमो की तारीफ़ कर रहे है और पूरे देश को दिल्ली मॉडल फॉलो करने की सलाह दे रहे है।  

भारत का पहला प्लाज्मा बैंक स्थापित करने के बाद अब अरविन्द केजरीवाल ने एक और मुहीम "ऑक्सिजन जांच केंद्र" चलाई है।  जिसके तहत उन्होंने आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है ऑक्सीमीटर दान करने के लिए ताकि देशभर में "ऑक्सिजन जांच केंद्र" खोले जा सके।  

मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की इस अपील के बाद से ही इसके शानदार परिणाम देखने को मिले दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायकों सहित कार्यकर्ताओं ने भी इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। 

16 अगस्त को मुख्यमंत्री केजरीवाल का जन्मदिन था इस अवसर पर सभी ने केजरीवाल को ये जन्मदिन का तोहफा दिया जिसके लिए बाद में खुद केजरीवाल ने ट्वीट कर धन्यवाद भी कहा