domenica 18 luglio 2021

दिल्ली की बारिश और मिन्टो ब्रिज

जब भी दिल्ली में बारिश की सुनते है तो उसके कुछ ही घंटो बाद पानी में डूबे दिल्ली के मिंटो ब्रिज की फोटो और वीडियो सोशल मिडिया पर आ जाती है। 

बारिश इस बार भी हुई और पानी में डूबे दिल्ली के मिंटो ब्रिज की फोटो वीडियो भी कुछ बीजेपी नेताओं के वेरिफाइड हेंडल से शेयर भी की गई, लेकिन इस साल की नहीं बीते हुए सालों की फोटो/वीडियो शेयर की जा रही थी।  

ऐसा क्या हुआ की इस बार की फोटो/वीडियो शेयर नहीं की गई।  

इस साल दिल्ली की अरविन्द केजरीवाल सरकार ने कुछ ऐसा  उपाय की बारिश तो आई लेकिन मिंटो ब्रिज पानी में नहीं डूबा।  

मिंटो ब्रिज पर जल भराव को लेकर आम आदमी पार्टी की सरकार पिछले कुछ साल से इसके सोल्यूशन पर काम कर रही थी जिसका नतीजा इस साल हमें देखने को मिला।  

बारिश भी आई लेकिन मिंटो ब्रिज पर जल भराव नहीं हुआ।  

आम आदमी पार्टी की लीडर आतिशी का ट्वीट इस साल की बारिश के बाद मिंटो ब्रिज का हाल और भाजपा नेताओं से फेक वीडियो ना circulate  करने की विनती, साफ़ बता रहे है की कैसे इस बार दिल्ली बदल गई है। 


फेक न्यूज़ की पड़ताल करने वाली एजेंसी ऑल्ट न्यूज़ ने भी इसे लेकर आर्टिकल लिखा और ट्वीट किया 


समाचार एजेंसी आज तक ने भी मिंटो ब्रिज पर जाकर इसकी रिपोर्टिंग की 


दिल्ली की अरविन्द केजरीवाल सरकार के प्रयासों और शानदार रणनीति के चलते ये सब संभव हो पाया, जल भराव से निपटने के लिए  केजरीवाल सरकार ने 

मिंटो ब्रिज पर एक नया मॉनिटरिंग सिस्टम ईजाद किया 

WiFi इनेबल्ड CCTV कैमरा लगाए 

जल भराव सेंसर 

अतिरिक्त वाटर पम्प 

और वाटर पम्प को स्टार्ट करने लिए मोबाइल ऐप्प 

 इस तरह से पूरी रणनीति  के साथ जल भराव की समस्या से मुक्ति दिलाई गई 

और दिल्ली वालों ने राहत की सांस ली और कहा 

Thank You अरविन्द केजरीवाल 

कुछ यूजर्स ने ट्विटर पर यहाँ तक लिखा की ऐसा पहली बार हुआ है जब मिंटो ब्रिज पर जल भराव नहीं हुआ हो।  

ये फर्क होता है साफ़ नियत से काम करने का। 

domenica 22 novembre 2020

Worlds Best Cities दुनिया के सबसे बेस्ट शहरों में भारत से इकलौता शहर दिल्ली


सभी भारतवासियों के लिए ये गर्व की बात है की जिस भारत देश को अक्षय कुमार की फिल्म नमस्ते london में सांप सपेरो का देश कहकर मजाक बनाया गया हो 



जिस देश के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश में जाकर ये बोल चुके हो 



पहले मुझे और तमाम लोगों को शर्म आती थी कि कैसा देश है यह जहां हम पैदा हो गए। जरूर पिछले जन्‍म में कोई पाप किए होंगे  

नरेन्द्र मोदी, सियोल (दक्षिण कोरिया)

आज उसी भारत के एक शहर दिल्ली का नाम दुनिया के सबसे बेस्ट शहरों में शामिल है 

हाल ही में प्रकाशित रेंकिंग में दिल्ली का दुनिया के सबसे बेस्ट शहरो में 62 वां स्थान है, 2019 में दिल्ली 81 वें स्थान पर था जो अब 2020 में 62 वें स्थान पर आ गई है और ये सब संभव हो पाया है अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार द्वारा किये गए शानदार कामों के कारण. 

जिस तरह से केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में अलग अलग पहलुओं पर काम करते हुए दिल्ली को आगे बढ़ाया है चाहे वो फिर प्रति व्यक्ति आय को बढ़ाना हो या फिर लोगो के जीवन स्तर को. सरकारी सुविधाओं का विस्तार, जन हितेषी निर्णय. शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में तो काम किये ही है साथ ही साथ दिल्ली के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर बहुत काम किया जिनमे फ्लाई ओवर, सिग्नेचर ब्रिज, चाँदनी चौक मार्किट का नवीनीकरण, पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बेहतरीन बनाना जैसे बहुत से ऐसे निर्णय लिए गए और उन पर काम हुआ जिसकी वजह से आज दिल्ली को मात्र एक साल में 81 वे स्थान से 62 वे स्थान पर आ गई है और वो दिन दूर नहीं जब अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली दुनिया का नम्बर 1 शहर बनेगा और अगर देश की बागडोर केजरीवाल जी के हाथ में आती है तो भारत दुनिया का सर्वश्रेष्ट देश भी बन जाएगा 

giovedì 3 settembre 2020

केजरीवाल का एक और चमत्कार - केजरीवाल का गवर्नेंस मॉडल

अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार ने आज देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर दिया। 




जी हां, बिलकुल सही पढ़ा आपने, पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन कर दिया आज।  
दिल्ली सरकार की जान हितैषी  नीतियों के साथ साथ ईंमानदार नीयत और भ्र्ष्टाचार पर लगाम लगने के कारण दिल्ली में बिजनेस करना आसान होने लगा और उसी वजह से दिल्ली आर्थिक रूप से मजबूत होने  लगी और दुनिया के सामने एक इकॉनमी hub  के रूप में अपनी पहचान बनाने लगी।  
आज दुनिया के आर्थिक रूप से मजबूत शहरो की सूचि जारी हुई तो टॉप 10  में दिल्ली ने पूरे भारत का नाम रोशन किया।  


जहाँ दुनियाभर के देशो का नाम है वही आज दिल्ली में लम्बी छलांग  लगाते हुए टॉप 10 में अपनी जगह बना ली और ये सब संभव हो पाया  दिल्ली सरकार की नीतियों के कारण। 
आज दुनिया भर के अरविन्द केजरीवाल की गर्वनेंस चर्चे है और दुनियाभर में इसकी तारीफ़ हो रही है।  
आइये एक भारतीय होने के नाते इन गर्व के क्षणों में अरविन्द केजरीवाल का धन्यवाद अदा करे जिनके नेक इरादों के कारण ये सब सम्भव हो पाया।
 



martedì 18 agosto 2020

केजरीवाल का एक और शानदार कदम

Ram Ballu
फोटो क्रेडिट - आम आदमी पार्टी 

एक तरफ जहाँ देश भर में कोरोना को लेकर हालात बिगड़ते जा रहे है, वहीँ दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने इस पर लगभग कंट्रोल कर लिया है।  

एक सही प्रशासक के यही गुण होते है, परिस्तिथि चाहे कैसी भी उससे बाहर कैसे निकलना है उसके लिए एक स्मार्ट रणनीति तैयार कर उस पर काम करना। 

फिर चाहे वो डेंगू के खिलाफ जंग हो या फिर कोरोना के खिलाफ हर बार अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार ने शानदार काम करके दिखाया है, और बाकि देश को भी एक मॉडल पेश किया है कोरोना से लड़ने के लिए, तभी तो अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दिल्ली सरकार द्वारा उठाये गए कदमो की तारीफ़ कर रहे है और पूरे देश को दिल्ली मॉडल फॉलो करने की सलाह दे रहे है।  

भारत का पहला प्लाज्मा बैंक स्थापित करने के बाद अब अरविन्द केजरीवाल ने एक और मुहीम "ऑक्सिजन जांच केंद्र" चलाई है।  जिसके तहत उन्होंने आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है ऑक्सीमीटर दान करने के लिए ताकि देशभर में "ऑक्सिजन जांच केंद्र" खोले जा सके।  

मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की इस अपील के बाद से ही इसके शानदार परिणाम देखने को मिले दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायकों सहित कार्यकर्ताओं ने भी इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। 

16 अगस्त को मुख्यमंत्री केजरीवाल का जन्मदिन था इस अवसर पर सभी ने केजरीवाल को ये जन्मदिन का तोहफा दिया जिसके लिए बाद में खुद केजरीवाल ने ट्वीट कर धन्यवाद भी कहा 





martedì 30 giugno 2020

COVID-19 दिल्ली के ILBS अस्पताल में बनेगा देश का पहला प्लाज्मा बैंक

हाल ही में दिल्ली सरकार द्वारा covid-19 संक्रमित लोगो पर प्लाज्मा थेरेपी (Plasma) का परीक्षण किया गया जो की सफल रहा, इसके बाद से प्लाज्मा थेरेपी की मांग बढ़ने लगी।  

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोरोना मरीजों को प्लाज्मा के लिए दर-दर की ठोकरें खाने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। दिल्ली सरकार ने लोगों की परेशानियों को देखते हुए आईएलबीएस अस्पताल में प्लाज्मा बैंक बनाने का फैसला लिया है। यह देश का पहला प्लाज्मा बैंक होगा, जो अगले दो दिनों में शुरू हो जाएगा। 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आईएलबीएस अस्पताल कोरोना अस्पताल नहीं है। कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों को दोबारा संक्रमण होने की यहां संभावना नहीं है। प्लाज्मा दान करने वालों के आने -जाने की व्यवस्था सरकार करेगी। उन्होंने प्लाज्मा दान करने के लिए लोगों को प्रेरित करने में मीडिया से महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपील की। साथ ही कहा कि दिल्ली सरकार भी लोगों को फोन करके इसके लिए तैयार करेगी। 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा कि प्लाज्मा थेरेपी कोई संजीवनी बूटी नहीं है, लेकिन जिनकी हालत ज्यादा खराब नहीं है, उनके लिए काफी मददगार साबित हो सकती है। अभी तक सरकारी अस्पतालों में 35 लोगों को प्लाज्मा दिया गया, जिनमे से 34 ठीक हो गए और प्राइवेट अस्पताल में 49 लोगों को दिया है, जिसमे 46 लोग ठीक हो गए हैं।


sabato 15 febbraio 2020

आम आदमी पार्टी की शानदार जीत पर रिपोर्टर शरद शर्मा का विश्लेषण

एक तरफ जहाँ भाजपा हर अर्थ में (नेता, कार्यकर्त्ता, पैसा) भारत की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है और मिडिया की माने तो उनकी लोकप्रियता के सामने कोई नहीं टिक पा रहा है, ऐसे में दिल्ली में इसी भाजपा का बहुत बुरी हार का सामना करना पड़ा..
केंद्र में मोदी सरकार, भाजपा के पास दिल्ली के सात सांसद और MCD में भाजपा का कब्ज़ा इन सबके बावजूद बीजेपी दिल्ली में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सकी।
सभी विद्वान लोग अपने अपने हिसाब से इस हार जीत का आंकलन कर रहे है, इसी दौर में NDTV के वरिष्ठ रिपोर्टर शरद शर्मा ने भी ट्विटर पर अपना विश्लेषण लिखा।
शरद शर्मा के ट्वीट :
विमर्श के स्तर पर दिल्ली चुनाव में शाहीन बाग़ वाकई बड़ा मुद्दा बना था

BJP को इस मुद्दे ने फ़ायदा ज़रूर दिया लेकिन विमर्श पूरा वोट में नहीं बदल सका क्योंकि-

1. BJP को वोट देकर CM किसको बनाते?
2. अरविंद केजरीवाल की टक्कर का नेता ना BJP को मिला न जनता को दिखा
3. BJP के तमाम प्रयास के बावजूद केजरीवाल बहुसंख्यक विरोधी या अल्पसंख्यक प्रेमी प्रोजेक्ट नहीं हो सके
4. जनता ने केजरीवाल का काम देखा था,मन पहले से बना हुआ था
5. केजरीवाल का कैंपेन 23/05/2019 से चल रहा था, BJP का कैंपेन जनवरी 2020 के तीसरे हफ़्ते से दिखना शुरू हुआ
6. BJP ने केजरीवाल को शाहीन बाग़ पर घेरने की कोशिश की, केजरीवाल ने हनुमान चालीसा पढ़कर BJP को जवाब दिया यानि BJP के 'जय श्री राम' का जवाब AAP के 'जय हनुमान'
7. अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी के बारे में नकारात्मक बोलना बंद किया, दिल्ली वालों ने केजरीवाल के बारे में नकारात्मक सोचना बंद कर दिया
 8. मुफ़्त बिजली, पानी और मुफ़्त बस यात्रा ने बड़े तबके को एहसास कराया कि सरकार हमारी है, हमारे लिए कर रही है।




mercoledì 24 luglio 2019

मुख्यमंत्री हो तो अरविन्द केजरीवाल जैसा

अंग्रेजों से लड़कर आजादी लेते समय जो सपना हमारे शहीदों ने देखा था वो दिल्ली में सच होता दिख रहा है।
क्यों अंसख्य भारतीयों ने अपनी जान गंवाकर हमें आजादी दिलाई थी?
सरकार ही चलाना था तो अंग्रेज भी चला ही रहे थे।
लेकिन हमारे पूर्वजों का सपना था कि देश में ऐसी सरकार हो जिस तक पहुंचना आम आदमी के लिए सुलभ हो और अपने देश अपने राज्य के प्रत्येक वयक्ति के हित में काम करे (ना की किसी ख़ास वर्ग या कुछ खास लोगो के लिए)
आज दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार  ने पिछले चार साल में तमाम अड़चनो के बावजूद जो काम करके दिखाए है वो हमारे उन शहीदों के सपनों का साकार होता दिखाते है।
खुद मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, मंत्री तमाम विद्यायक जनता के पास जनता के बीच एक आम नागरिक की तरह चलकर जाते है लोगो के बीच रहते है, उनके समस्या सुनते है और दिल्ली सरकार के सिमित अधिकारों के बावजूद उनका समाधान करने की पूरी कोशिश भी करते है।
बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा पर जो काम हुए है वो तो सोशल मिडिया के जरिये खुद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ें और बहुत से लोग जो बिना किसी राजनितिक दल का पक्ष लिए अच्छे को अच्छा और बुरा के बुरा कहने की हिम्मत रखते है के द्वारा हम सब तक पहुंच ही गए है।
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना - दिल्ली के हर बुज़ुर्ग को मैं कहना चाहता हूँ कि आपका बेटा आपको एक बार तीर्थ करवाने की पूरी कोशिश करेगा - Arvind Kejriwal
 इस समय ये पोस्ट लिखने का एक ख़ास मकसद है और वो है दिल्ली सरकार द्वारा हाल ही में की गई एक नयी शुरुआत "मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना" जिसकी घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा "आपका बेटा कोशिश करेगा कि आपको एक तीर्थ जरूर करवाये"

जब ये सुना तो गर्व हुआ की है कोई सरकार जो इतना तक ख्याल रखती है की घर के बुजुर्गो को तीर्थ भी करवाया जाता है।
यह योजना सभी धर्मों के लिए समान है जो की इसे अपने आप में और भी खूबसूरत बनाती है।
योजना लागु भी हो गयी और दिल्ली की जनता को खुद मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित मंत्री और विधायकों द्वारा शुभकामनाओं के साथ रवाना किया गया और पहला जत्था तीर्थ यात्रा कर वापस भी आ गया है जिसके वापसी पर दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत खुद उन्हें स्वागत में गए जैसे कोई बेटा अपने माँ बाप के तीर्थ से वापस आने पर उनके स्वागत में जाता है।

कुछ फोटो आम आदमी पार्टी के ट्विटर अकॉउंट से 

दिल जीत लिया दिल्ली सरकार की इस स्किम ने, जब तीर्थ यात्रियों के फोटो और वीडियों देखे सोशल मिडिया पर उनके चेहरे पर जो मुस्कान थी, जो सुखद एहसास थे मानों वो बार बार दुआये दे रहे हो "केजरीवाल जैसा बेटा सबको मिले" "केजरीवाल जैसे मुख्यमंत्री हर प्रदेश को मिले" "देश को केजरीवाल जैसा प्रधानमंत्री मिले" .




venerdì 7 giugno 2019

You can not avail Ayushmann Bharat if

You can not avail Ayushmann Bharat if :

  1. Any member of your house owns a two wheeler or a fishing boat or a 3/4 wheeler agricultural equipment
  2. Any member of your house is a govt employee 
  3. Any member of your house earns more than Rs 10,000/- per month
  4. Your house has a refrigerator or a landline connection 
  5. Any member of your house pays income tax or professional tax
  6. Your house has at least three rooms with pucca walls and roof
  7. Any member of your house owns a non-agricultural registered business enterprise
  8. Any member of your house has Kisan credit card limit higher than Rs 50,000/-
  9. If you own more than 2.5 acre irrigated land with 1 irrigation equipment
  10. If you own more than 5 acre irrigated land with two or more crop season
  11. If you own more than 7.5 acre land with at least one irrigation equipment


Do you think you can avail it ?

However, you can avail Delhi govt healthcare facility free of cost. 

This includes Mohalla clinics, Delhi govt hospitals including tests, medicine and surgery. 

Further, if a test/surgery is delayed in a govt hospital, you can get recommended to a private hospital by a govt hospital  and avail the benefits free of cost.

All these facilities can be availed if you are resident of Delhi, no string attached.

आयुष्मान भारत vs दिल्ली सरकार

आप केंद्र सरकार द्वारा संचालित आयुष्मान भारत का लाभ नहीं उठा सकते हैं यदि:-
  1. यदि आपके घर का कोई भी सदस्य दोपहिया वाहन, मछली पकड़ने की नाव या चार पहिये के किसी कृषि उपकरण का मालिक है ।
  2. यदि आपके घर का कोई भी सदस्य सरकारी कर्मचारी है।
  3. यदि आपके घर का कोई भी सदस्य प्रति माह 10,000 / - से अधिक कमाता है।
  4. यदि आपके घर में एक रेफ्रिजरेटर या एक लैंडलाइन फोन का कनेक्शन है।
  5. यदि आपके घर का कोई भी सदस्य आयकर या व्यवसायिक कर का भुगतान करता है।
  6. यदि आपके घर में पक्की दीवारों और छत के साथ कम से  कम तीन कमरे हैं ।
  7. यदि आपके घर का कोई भी सदस्य गैर-कृषि पंजीकृत व्यवसाय उद्यम का मालिक है।
  8. यदि आपके घर के किसी भी सदस्य के पास किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा 50,000 / - रुपये से अधिक है।
  9. यदि आप 1 सिंचाई उपकरण के साथ 2.5 एकड़ से अधिक सिंचित भूमि के मालिक हैं।
  10. यदि आपके पास दो या अधिक फसलीय मौसम के साथ 5 एकड़ से अधिक सिंचित भूमि है।
  11. यदि आपके पास कम से कम एक सिंचाई उपकरण के साथ 7.5 एकड़ से अधिक भूमि है।
यदि आप ऊपर ☝☝लिखी हुई किसी भी शर्त का पालन करते हैं तो आप केंद्र सरकार द्वारा संचालित आयुष्मान भारत सुविधा का लाभ नहीं उठा सकते हैं ।

क्या आपको अभी भी लगता है कि आप इसका लाभ उठा सकते हैं?

हालाँकि, आप दिल्ली सरकार की किसी भी स्वास्थ्य सुविधा का निःशुल्क लाभ उठा सकते हैं।

इसमें मोहल्ला क्लीनिक, दिल्ली सरकार के अस्पताल शामिल हैं जिनमें परीक्षण, चिकित्सा और सर्जरी (शल्यचिकित्सा) शामिल हैं।

इसके अलावा दिल्ली सरकार के किसी भी सरकारी अस्पताल में परीक्षण / सर्जरी में देरी हो होती है, तो आप सरकारी अस्पताल द्वारा निजी अस्पताल के लिए सिफारिश करवा सकते हैं और मुफ्त में सभी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

यदि आप दिल्ली के निवासी हैं, तो ही इन सभी सुविधाओं का लाभ उठाया जा सकता है।

mercoledì 15 maggio 2019

जिसका डर था वही हुआ


लाख कोशिश की, तरह तरह के षडयंत्र रचे, हर तरीके से प्रताड़ित किया गया, अपनी आईटी सेल के द्वारा छवि ख़राब करने की दिन रात कोशिश की गई, लेकिन जिसका डर था वही हुआ!

यही डर था जिस वजह से दिल्ली की केजरीवाल सरकार के हर काम में रोड़ा लगा रही है केंद्र में बैठी मोदी सरकार।

ओर तो ओर केजरीवाल सरकार अपने कामों को पूरे देश में अख़बार/टीवी पर विज्ञापन के जरिये पहुँचाना चाहती थी उस पर भी केंद्र सरकार द्वारा अफसरों को डरा धमका कर रोक लगा दी क्योंकि उन्हें डर था की अगर केजरीवाल सरकार के काम काज देश की जनता के बीच पहुँच गए तो देशभर से यही आवाज उठेगी।

"केजरीवाल सरकार दिल्ली में कर सकती है तो हमारी सरकार हमारे यहाँ क्यों नहीं करती?" 

लेकिन वो कहते है ना "सत्य और ख़ुश्बू को कितना भी दबाया जाए कहीं न कहीं से बाहर आ ही जाता है।"

आज राजस्थान से भी आवाज उठी है

"जब दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों पर हो सकती है कार्यवाही तो यहाँ क्यों नहीं?" 

ये वो थप्पड़ है जो केजरीवाल मारता है। और इसकी गूँज दूर-दूर तक सुनाई देती है
पूरा देश शिक्षा-माफ़िया से परेशान है।
प्राइवेट स्कूल के नाम पर लूट का धंधा आराम से चल रहा है। कोई रोक-टोक नहीं, कोई नियम-कानून नहीं। नेता कान में तेल डालकर सो रहे हैं, बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है, माँ-बाप फ़ीस भर-भरके दुखी हो चुके हैं।

लेकिन एक ज़रा-सा राज्य है दिल्ली जहाँ अरविन्द केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आतिशी की टीम ने महज़ चार साल में शिक्षा-व्यवस्था में क्रान्तिकरी बदलाव कर दिया है। एक तरफ़ सरकारी स्कूल चमक उठे हैं और दूसरी तरफ़ प्राइवेट स्कूलों की लूट पर शिकंजा कस दिया है।

फ़ेसबुक और व्हाट्सऐप्प पर केजरीवाल का मज़ाक बनाने वाले लोग घटिया प्राइवेट स्कूलों की फ़ीस भरते वक़्त बहुत रोते हैं। करो जाति और धर्म की राजनीति। बँधे रहो खूँटे से जिसपे तुम्हारे बाप-दादा बँधे थे। बने रहो नेताओं के गुलाम। लगाओ उनके जुलूस में नारे। करो बच्चों का भविष्य बर्बाद। पीने के लिए पानी नहीं है क्षेत्र में लेकिन नेता के साथ सेल्फी लगाकर यह ज़रूर देखो कि फ़ेसबुक पर कितने लाइक मिले।

और हाँ,  केजरीवाल का मज़ाक उड़ाने वालों जब तुम उन पर हँसोगे तब हमें तुम्हारे बच्चों पर बहुत तरस आएगा।

domenica 17 marzo 2019

देश के बाकी राज्यों से 3 गुना ज्यादा कमाते हैं दिल्लीवाले

"देश के बाकी राज्यों से 3 गुना ज्यादा कमाते हैं दिल्लीवाले"

ये है अरविन्द केजरीवाल की ईमानदार सरकार का जादू।

नवभारत टाइम्स ने इसे लेकर पूरा आर्टिकल प्रकाशित किया है जिसे आप इस लिंक (आर्टिकल लिंक) पर देख सकते है

अब समझ आ रहा है आजादी के 70 साल बाद भी देश में गरीब और भी गरीब क्यों है और अमीर और भी अमीर क्यों हो रहा है, क्योंकि आज तक किसी सरकार ने आम आदमी के लिए काम नहीं किया। 



पहली बार देश के किसी राज्य में एक ईमानदार सरकार बनी है जिसने तमाम अडचनों के बावजूद ईमानदारी से काम करके दिखाया है और परिणाम आप सबके सामने है।

धन्यवाद अरविन्द केजरीवाल जी आपने असंभव को भी संभव कर दिखाया।


फोटो क्रेडिट : नवभारत टाइम्स

lunedì 4 marzo 2019

जो कहा सो किया - अरविन्द केजरीवाल

कुछ लोगो की आदत होती केवल बाते करना, भाषण देना, बड़ी बड़ी रैली करना।
झूंठे आंकड़े पेश करना, या फिर सारे तथ्य ही गलत रख देना वो भी सरकारी दस्तावेज में! 
लेकिन ठीक इसके विपरीत दिल्ली में एक सरकार है आम आदमी पार्टी की सरकार, अरविन्द केजरीवाल की सरकार जो तमाम अड़चनों के बावजूद दिल्ली में चुपचाप अपना काम किये जा रही है, दिल्ली की जनता के साथ किये वादे पूरे कर रही है।  

सबका साथ सबका विकास की बात करने वालो ने कभी जिस वर्ग की तरफ ध्यान तक नहीं दिया उसके लिए भी काम कर रही है दिल्ली की अरविन्द केजरीवाल सरकार।  



समय समय पर देश के अलग अलग हिस्सों से हमें सीवर सफाई करते मजदूरों के मौत की खबर देखने/सुनने को मिलती रहती है, हमारे ही देश का एक नागरिक सीवर में उतरकर उसे साफ़ करता है, जिस गन्दगी को देखकर ही कई लोगो को उल्टियां आने लग जाती है, उसी गन्दगी में हमारा ही कोई भाई उतरकर उसे साफ़ कर रहा होता है।  

दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने इन सफाई कर्मचारियों को सम्मान की जिंदगी देने के लिए आधुनिक तकनीक अपनाते हुए मशीनों द्वारा सीवर की सफाई करने हेतु सीवर सफाई मशीनें लांच कर दी है। 


ये काम बहुत पहले हो जाना चाहिए था, बल्कि दिल्ली सरकार ने कर भी दिया था लेकिन केंद्र में बैठी मोदी सरकार ने अपने puppet LG के द्वारा इस पर अड़ंगा लगा दिया था।  दिल्ली के LG ने केजरीवाल सरकार की उस फ़ाइल को भी रोक लिया था जिसमे वो सफाई कर्मचारियों के लिए सफाई मशीन लाना चाह रहे थे।

लेकिन आंदोलन से जन्मी इस पार्टी के नेता अभी आंदोलन करना भूले नहीं है इसलिए मुश्किलों से ही सही लेकिन अपने लक्ष्य को हांसिल कर ही लेते है, इस बार भी ऐसा ही हुआ आखिर LG साहब हार गए और दिल्ली सरकार जीत गई और नतीजा आप सबके सामने है। 



दिल्ली सड़को पर अब सफाई मशीन दौड़ रही है, सीवर की सफाई अब मेनुअल नहीं मशीन से होने लग गयी है। 

धन्यवाद अरविन्द केजरीवाल
धन्यवाद दिल्ली सरकार
धन्यवाद दिल्ली की जनता जिसने अपना भरोसा अरविन्द केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर दिखाया। 

giovedì 21 febbraio 2019

केजरीवाल सरकार का दिल्ली की जनता को एक और तोहफा - Bike Ambulance in Delhi

केजरीवाल सरकार का दिल्ली की जनता को एक और तोहफा - Bike Ambulance in Delhi जहां चाह वहां राह
कहते हैं जब मन में ठान लें तो रास्ते अपने आप बन जाते हैं 
ठीक कुछ ऐसा ही दिल्ली में हो रहा है दिल्ली में, जब से अरविंद केजरीवाल सत्ता में आए हैं तब से आम आदमी का जीवन शुलभ कैसे बने इस पर काम कर रहे है और बहुत कुछ करके दिखाया भी है चाहे वो मोहल्ला क्लिनिक हो या सरकारी स्कूलों को निजी स्कूलों से भी शानदार बनाना या फिर डोर स्टेप डिलीवरी (सेवाएं आपके द्वार) हर कदम जो आम आदमी पार्टी की सरकार ने उठाया है उनमे कही ना कही ये सन्देश देने की कोशिश की है अब दिल्ली में एक ऐसी सरकार है जो आम आदमी के लिए काम कर रही है किसी ख़ास आदमी के लिए नहीं। 



दिल्ली की बसावट बहुत पुरानी है, कुछ गलियां तो इतनी तंग है की वहां पर इमरजेंसी के समय एम्बुलेंस तक नहीं जा सकती है और ये सच में बहुत बड़ी समस्या है/थी।  अब या तो सभी इमारतों को तोड़कर रास्ते चोडे किये या फिर इस समस्या का कोई व्यवहारिक समाधान निकाला जाए।

इसका समाधान निकला "बाइक एम्बुलेंस"

"अभी तक बड़ी-बड़ी गाड़ियों में एम्बुलेंस होती थी जो की तंग गलियों में नहीं जाया करती थी। आज से शुरू की गई है, जो की तंग गलियों के अंदर भी जाएगी, और लोगों को तुरंत सेवा मिलेगी। यह दिल्ली के लोगों के लिए प्राथमिक उपचार में एक बड़ा कदम है"-  




अब तंग गलियों में मेडिकल इमरजेंसी में ये बाइक एम्बुलेंस आसानी से पहुंचकर समय पर सही इलाज देकर जान बचा सकती है।  
इसके कहते है सच में आम आदमी की परवाह करना, बिना किसी दिखावे या शोर शराबे या फिर दूसरों पर आरोप लगाने (जैसा की अक्सर हमारे प्रधानमंत्री जी कर रहे है कभी पिछले 70 का रोना रोते रहते है तो कभी नेहरू गाँधी को कोसते रहते है या फिर विपक्ष जो की बचा ही नहीं उसे ही कोस लेते है की वो उन्हें काम नहीं करने दे रहा) के बजाय दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल काम करके दिखा रहे है। 


domenica 2 settembre 2018

केजरीवाल के इन कामों ने रचा इतिहास

आम आदमी पार्टी देश के हर व्यक्ति जिसे एक उम्मीद की निगाह से देखता है, लेकिन शायद संसाधनों के अभाव और मीडिया पर पूंजीपतियों के कब्जे के कारण आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार के कामों की जानकारी लोगो तक कम पहुँच पाती है

ये है अरविन्द केजरीवाल सरकार के कुछ काम जिन्होंने भारतीय राजनीति में इतिहास रच दिया, शायद किसी राज्य सरकार ने वो भी तमाम अडचनों के बावजूद इतने काम किये होंगे


  1. शहीद सैनिकों के परिवार को 1 करोड़ ₹ मुआवजा
  2. इतिहास में पहली बार बिजली के रेट कम किये
  3. अघोषित बिजली कटौती पर बिजली कम्पनी देगी जनता को हर्जाना
  4. आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक   Brief Write up on Aam Aadmi Mohalla Clinic

  5. प्राइवेट अस्पतालों की लूट पर रोक
  6. घायलों का प्राइवेट अस्पतालों में भी मुफ्त इलाज
  7. Happiness Curriculum
     
  8. प्राइवेट स्कूलों की बढ़ी हुई फीस वापसी
  9. सरकारी स्कूलों में ‘Spoken English’ कोर्स
  10. उच्च शिक्षा हेतु लोन के लिये दिल्ली सरकार देगी गारंटी
  11. World क्लास स्किल सेंटर
  12. फ्लाई ओवर बनाने में करोड़ों रुपये बचाये
  13. किसान आय बढ़ोतरी सोलर योजना

  14. सरकारी सेवाओं की होम डिलीवरी

  15. VIP कल्चर की समाप्ति

  16. स्लम फ्री दिल्ली

  17. E-ऑफिस वाला पहला राज्य दिल्ली

  18. महिला सुरक्षा पर जस्टिस वर्मा काटजू की सिफारिशें लागू करने वाला पहला राज्य

  19. गवाहों को सुरक्षा देने वाला पहला राज्य दिल्ली

  20. MLA LAD फंड की ऑनलाइन जानकारी देने वाला पहला राज्य

  21. सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से अपना पानी खुद बनाएगी दिल्ली

  22. पहला हाइड्रो पावर प्लांट

  23. बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा

  24. सिटीजन फंड और मोहल्ला सभा से के जरिये ‘स्वराज’ की स्थापना

  25. राशन की होम डिलीवरी


sabato 7 luglio 2018

आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार के वोकेशनल कोर्स में एडमिशन शुरू

वर्तमान शिक्षा प्रणाली में रोजगार की तरफ कम और किताबी पढ़ाई की तरफ ज्यादा ध्यान है,  तभी तो दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र कहलाने वाले भारत  देश में हमे पढ़े लिखे बेरोजगार बड़ी संख्या में देखने को मिलते है। 

आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार ने इस समस्या का भी समाधान निकाल लिया, अब  दिल्ली सरकार ने प्रोफेशनल कोर्स शुरू किये है जिनमे आपकी शिक्षा रोजगार के लिए तैयार करेगी और इन कोर्स के बाद प्लेसमेंट भी सरकार की तरफ से किया जा रहा है!

दिल्ली सरकार के 9 वोकेशनल कॉलेज (बी-वॉक) में एडमिशन शुरू हो गए है।

सरकार बनते ही, 2015 में, शुरू किए गए इन कालेजों में इस साल ग्रेड्यूएशन पूरी कर रहे छात्रों का कैम्पस प्लेसमेंट भी शुरू हो गया है।


mercoledì 4 aprile 2018

BJP विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने अपने शब्दों के लिए मांगी माफ़ी

दलित समाज के लिए अपमान-जनक शब्द इस्तेमाल करने पर दिल्ली विधानसभा सदन में AAP विधायकों के भारी आक्रोश के चलते आज BJP विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने अपने शब्दों के लिए मांगी माफ़ी !

दलित वर्ग को छोटी जाती का कहकर किया था संबोधित, इस पर सदन में अन्य विधायकों के आपत्ति जताने पर भी सिरसा ने फिर अपमान जनक शब्द इस्तेमाल किये, इस पर आज सभी विधायक भारी आक्रोश में थे और सिरसा से माफ़ी या सदन के बाहर करने की मांग करने लगे, तब सदन के आक्रोश के सामने सिरसा ने अपने शब्दों के लिए माफ़ी मांगी



देखिये वीडियों मनजिन्दर सिंह सिरसा ने मांगी माफ़ी

lunedì 26 marzo 2018

Delhi Assembly on 26 March 2018 passes resolution for restructuring DASS...

Delhi Assembly on 26 March 2018 passes resolution presented by Rajendra Pal Gautam (Minister for the Department of Social Welfare, SC/ST) for restructuring DASS cadre.

समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम द्वारा DASS केडर को भी केंद्र सरकार के कर्मचारियों की भांति समान अधिकार और सुविधाए संबंधित प्रस्तावित संकल्प पत्र दिल्ली विधानसभा द्वारा स्वीकृत किया गया




venerdì 23 marzo 2018

जब सत्ता पक्ष ने विपक्ष के विधायक को माफ़ करने की मांग की

दिल्ली विधानसभा में आज देखने को मिला लोकतंत्र का असली रूप

जब सत्ता पक्ष ने विपक्ष के विधायक को माफ़ करने की मांग की



भाजपा विधायक ओमप्रकाश शर्मा को महिला विधायक पर ओछी टिप्पणी और सत्ता पक्ष के विधायकों को दिल्ली पुलिस को कहकर गिरफ्तार करने की धमकी तथा दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल के लिए सदन  अपशब्द बोलने पर विधानसभा में रिज्योल्यूशन पास कर शर्मा को इस सत्र के लिए सदन से बाहर रखने का प्रस्ताव पारित किया था लेकिन आज सत्ता पक्ष ने बड़ा दिल करते हुए लोकतंत्र की भावना को मजबूत करने के लिए OP sharma को माफ़ कर वापस सदन बुलाने का प्रस्ताव पारित किया

लोकतंत्र का इससे शानदार और सुनहरा उदाहरण आपको कही देखने को नहीं मिलेगा, जब सत्ता पक्ष खुद मांग करता है अपने विपक्ष के साथी की गलतियों को माफ़ करने की



ये होता है राजनीति से ऊपर उठकर काम करना

शाबाश आम आदमी पार्टी

देखिये पूरा वीडियों