venerdì 16 marzo 2018

Delhi Assembly Arvind Kejriwal full speech 16 March 2018

मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र 16 मार्च 2018 का पूरा भाषण



मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल दिल्ली के व्यापारियों पर पड़ रही सीलिंग की मार से बचाने के लिए विपक्ष में बैठे भाजपा विधायकों से बार बार आग्रह कर रहे थे की प्रधानमंत्री जी मिलने का थोड़ा समय ले लीजिये दिल्ली के व्पापारियों को राजनीति को साइड में रखकर हम सबको एक साथ मिलकर काम करना होगा उसके लिए हमें कही भी जाना चाहिए मिलकर चलना चाहिए नाकि इस पर राजनीती करनी चाहिए

लेकिन विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता इस मुद्दे पर गंभीर नहीं दिखाई दिए, उन्होंने तो मुख्यमंत्री के इस आग्रह को भी हंसी में ये कहते हुए टाल दिया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनकी भी नहीं सुनते



Watch Delhi CM Arvind Kejriwal Full Speech in Delhi Assembly 16 March 2018

mercoledì 14 marzo 2018

Delhi CM Arvind Kejriwal on inauguration of section of Pink line of Delhi metro

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आज दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।
एक तरफ आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में क्रन्तिकारी कदम उठा रही है वही दूसरी तरफ दिल्ली को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने के लिए फ्लाईओवर, मेट्रो और अन्य जरुरी कदम भी उठा रही है। 
जब से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है तब से केंद्र सरकार की तमाम अड़चनो के बावजूद हर वर्ग के लिए उत्कृष्ट कार्य कर रही है। 
चाहे वो बिजली के बिल आधे करना हो या फिर पानी फ्री करना जो की एक आम आदमी के जीवन में एक बहुत बड़ी राहत देने वाला कदम है, या फिर सरकारी स्कूलों को निजी स्कूलों से भी बेहतरीन बनाकर गरीब से गरीब परिवार के विद्यार्थियों को भी अमीरों जैसी सुविधाएं और शिक्षा प्रदान करना हो या फिर घर के नजदीक ही मुहल्ला क्लिनिक का कंसेप्ट हो ये सब वो जरुरी कदम है जो देश की हर राज्य सरकार को (राजनीतिक द्वेषता को छोड़कर) दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार से प्रेरणा लेकर अपने अपने राज्य में उठाने चाहिए।

वीडियों में सुनिए मेट्रो के उदघाटन के अवसर पर अरविन्द केजरीवाल का पूरा भाषण
Arvind kejriwal Delhi metro inauguration
Arvind kejriwal inaugurating Delhi metro pink line
ज्ञात रहे इससे पिछले बार मेट्रो के उदघाटन में केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को नहीं बुलाने पर चारों तरफ आलोचना के शिकार होना पड़ा था, देश के बहुत से बुद्धिजीवियों ने मोदी सरकार को छोटी सोच पर मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया था, उस समय चुनावी फायदा उठाने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार ने मेट्रो के उदघाटन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को ना बुलाकर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुलाया था जबकि दिल्ली मेट्रो केंद्र सरकार और दिल्ली राज्य सरकार का सयुक्त उपक्रम है जिसमे उत्तरप्रदेश सरकार का कोई योगदान नहीं है। 


martedì 6 marzo 2018

Dy CM Manish Sisodia press conference on Doorstep Delivery 06 March 2018

आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार ने अब ये व्यवस्था करी है की राशन अब पैकेट में घर-2 तक पहुँचाया जाएगा, आज 6 मार्च 2018 को ये डोर स्टेप डिलीवरी का बिल दिल्ली कैबिनेट ने पास कर दिया है, अब ये बिल दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल के पास जाएगा! दिल्ली सरकार ने LG साहब सेआग्रह किया है कि इसे पास होने दिया जाये!

दिल्ली सरकार ने ये फैसला राशन की चोरी को देखते हुएलिया है, कई बार दुकानें बंद रहती थी जिससे जनता को बहुत दिक्कत होती थी!

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि ये फैसला अपने आप में बहुत बेहतरीन है, क्योंकि डोर स्टेप डिलीवरी में दुकानें बंद नहीं की जाएगी, दुकानें भी पहले की तरह रहेंगी, अगर कोई दुकान से लेना चाहे राशन तो वो सीधा दुकान से भी ले सकता है!

मंत्री इमरान हुसैन ने जानकारी दी कि अगले 30 दिनों में इस स्कीम का टेंडर पास कर दिया जाएगा!



देखिये प्रेस कॉन्फ्रेंस का पूरा वीडियो