giovedì 3 settembre 2020

केजरीवाल का एक और चमत्कार - केजरीवाल का गवर्नेंस मॉडल

अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार ने आज देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर दिया। 




जी हां, बिलकुल सही पढ़ा आपने, पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन कर दिया आज।  
दिल्ली सरकार की जान हितैषी  नीतियों के साथ साथ ईंमानदार नीयत और भ्र्ष्टाचार पर लगाम लगने के कारण दिल्ली में बिजनेस करना आसान होने लगा और उसी वजह से दिल्ली आर्थिक रूप से मजबूत होने  लगी और दुनिया के सामने एक इकॉनमी hub  के रूप में अपनी पहचान बनाने लगी।  
आज दुनिया के आर्थिक रूप से मजबूत शहरो की सूचि जारी हुई तो टॉप 10  में दिल्ली ने पूरे भारत का नाम रोशन किया।  


जहाँ दुनियाभर के देशो का नाम है वही आज दिल्ली में लम्बी छलांग  लगाते हुए टॉप 10 में अपनी जगह बना ली और ये सब संभव हो पाया  दिल्ली सरकार की नीतियों के कारण। 
आज दुनिया भर के अरविन्द केजरीवाल की गर्वनेंस चर्चे है और दुनियाभर में इसकी तारीफ़ हो रही है।  
आइये एक भारतीय होने के नाते इन गर्व के क्षणों में अरविन्द केजरीवाल का धन्यवाद अदा करे जिनके नेक इरादों के कारण ये सब सम्भव हो पाया।
 



martedì 18 agosto 2020

केजरीवाल का एक और शानदार कदम

Ram Ballu
फोटो क्रेडिट - आम आदमी पार्टी 

एक तरफ जहाँ देश भर में कोरोना को लेकर हालात बिगड़ते जा रहे है, वहीँ दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने इस पर लगभग कंट्रोल कर लिया है।  

एक सही प्रशासक के यही गुण होते है, परिस्तिथि चाहे कैसी भी उससे बाहर कैसे निकलना है उसके लिए एक स्मार्ट रणनीति तैयार कर उस पर काम करना। 

फिर चाहे वो डेंगू के खिलाफ जंग हो या फिर कोरोना के खिलाफ हर बार अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार ने शानदार काम करके दिखाया है, और बाकि देश को भी एक मॉडल पेश किया है कोरोना से लड़ने के लिए, तभी तो अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दिल्ली सरकार द्वारा उठाये गए कदमो की तारीफ़ कर रहे है और पूरे देश को दिल्ली मॉडल फॉलो करने की सलाह दे रहे है।  

भारत का पहला प्लाज्मा बैंक स्थापित करने के बाद अब अरविन्द केजरीवाल ने एक और मुहीम "ऑक्सिजन जांच केंद्र" चलाई है।  जिसके तहत उन्होंने आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है ऑक्सीमीटर दान करने के लिए ताकि देशभर में "ऑक्सिजन जांच केंद्र" खोले जा सके।  

मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की इस अपील के बाद से ही इसके शानदार परिणाम देखने को मिले दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायकों सहित कार्यकर्ताओं ने भी इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। 

16 अगस्त को मुख्यमंत्री केजरीवाल का जन्मदिन था इस अवसर पर सभी ने केजरीवाल को ये जन्मदिन का तोहफा दिया जिसके लिए बाद में खुद केजरीवाल ने ट्वीट कर धन्यवाद भी कहा 





martedì 30 giugno 2020

COVID-19 दिल्ली के ILBS अस्पताल में बनेगा देश का पहला प्लाज्मा बैंक

हाल ही में दिल्ली सरकार द्वारा covid-19 संक्रमित लोगो पर प्लाज्मा थेरेपी (Plasma) का परीक्षण किया गया जो की सफल रहा, इसके बाद से प्लाज्मा थेरेपी की मांग बढ़ने लगी।  

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोरोना मरीजों को प्लाज्मा के लिए दर-दर की ठोकरें खाने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। दिल्ली सरकार ने लोगों की परेशानियों को देखते हुए आईएलबीएस अस्पताल में प्लाज्मा बैंक बनाने का फैसला लिया है। यह देश का पहला प्लाज्मा बैंक होगा, जो अगले दो दिनों में शुरू हो जाएगा। 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आईएलबीएस अस्पताल कोरोना अस्पताल नहीं है। कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों को दोबारा संक्रमण होने की यहां संभावना नहीं है। प्लाज्मा दान करने वालों के आने -जाने की व्यवस्था सरकार करेगी। उन्होंने प्लाज्मा दान करने के लिए लोगों को प्रेरित करने में मीडिया से महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपील की। साथ ही कहा कि दिल्ली सरकार भी लोगों को फोन करके इसके लिए तैयार करेगी। 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा कि प्लाज्मा थेरेपी कोई संजीवनी बूटी नहीं है, लेकिन जिनकी हालत ज्यादा खराब नहीं है, उनके लिए काफी मददगार साबित हो सकती है। अभी तक सरकारी अस्पतालों में 35 लोगों को प्लाज्मा दिया गया, जिनमे से 34 ठीक हो गए और प्राइवेट अस्पताल में 49 लोगों को दिया है, जिसमे 46 लोग ठीक हो गए हैं।