domenica 17 marzo 2019

देश के बाकी राज्यों से 3 गुना ज्यादा कमाते हैं दिल्लीवाले

"देश के बाकी राज्यों से 3 गुना ज्यादा कमाते हैं दिल्लीवाले"

ये है अरविन्द केजरीवाल की ईमानदार सरकार का जादू।

नवभारत टाइम्स ने इसे लेकर पूरा आर्टिकल प्रकाशित किया है जिसे आप इस लिंक (आर्टिकल लिंक) पर देख सकते है

अब समझ आ रहा है आजादी के 70 साल बाद भी देश में गरीब और भी गरीब क्यों है और अमीर और भी अमीर क्यों हो रहा है, क्योंकि आज तक किसी सरकार ने आम आदमी के लिए काम नहीं किया। 



पहली बार देश के किसी राज्य में एक ईमानदार सरकार बनी है जिसने तमाम अडचनों के बावजूद ईमानदारी से काम करके दिखाया है और परिणाम आप सबके सामने है।

धन्यवाद अरविन्द केजरीवाल जी आपने असंभव को भी संभव कर दिखाया।


फोटो क्रेडिट : नवभारत टाइम्स

lunedì 4 marzo 2019

जो कहा सो किया - अरविन्द केजरीवाल

कुछ लोगो की आदत होती केवल बाते करना, भाषण देना, बड़ी बड़ी रैली करना।
झूंठे आंकड़े पेश करना, या फिर सारे तथ्य ही गलत रख देना वो भी सरकारी दस्तावेज में! 
लेकिन ठीक इसके विपरीत दिल्ली में एक सरकार है आम आदमी पार्टी की सरकार, अरविन्द केजरीवाल की सरकार जो तमाम अड़चनों के बावजूद दिल्ली में चुपचाप अपना काम किये जा रही है, दिल्ली की जनता के साथ किये वादे पूरे कर रही है।  

सबका साथ सबका विकास की बात करने वालो ने कभी जिस वर्ग की तरफ ध्यान तक नहीं दिया उसके लिए भी काम कर रही है दिल्ली की अरविन्द केजरीवाल सरकार।  



समय समय पर देश के अलग अलग हिस्सों से हमें सीवर सफाई करते मजदूरों के मौत की खबर देखने/सुनने को मिलती रहती है, हमारे ही देश का एक नागरिक सीवर में उतरकर उसे साफ़ करता है, जिस गन्दगी को देखकर ही कई लोगो को उल्टियां आने लग जाती है, उसी गन्दगी में हमारा ही कोई भाई उतरकर उसे साफ़ कर रहा होता है।  

दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने इन सफाई कर्मचारियों को सम्मान की जिंदगी देने के लिए आधुनिक तकनीक अपनाते हुए मशीनों द्वारा सीवर की सफाई करने हेतु सीवर सफाई मशीनें लांच कर दी है। 


ये काम बहुत पहले हो जाना चाहिए था, बल्कि दिल्ली सरकार ने कर भी दिया था लेकिन केंद्र में बैठी मोदी सरकार ने अपने puppet LG के द्वारा इस पर अड़ंगा लगा दिया था।  दिल्ली के LG ने केजरीवाल सरकार की उस फ़ाइल को भी रोक लिया था जिसमे वो सफाई कर्मचारियों के लिए सफाई मशीन लाना चाह रहे थे।

लेकिन आंदोलन से जन्मी इस पार्टी के नेता अभी आंदोलन करना भूले नहीं है इसलिए मुश्किलों से ही सही लेकिन अपने लक्ष्य को हांसिल कर ही लेते है, इस बार भी ऐसा ही हुआ आखिर LG साहब हार गए और दिल्ली सरकार जीत गई और नतीजा आप सबके सामने है। 



दिल्ली सड़को पर अब सफाई मशीन दौड़ रही है, सीवर की सफाई अब मेनुअल नहीं मशीन से होने लग गयी है। 

धन्यवाद अरविन्द केजरीवाल
धन्यवाद दिल्ली सरकार
धन्यवाद दिल्ली की जनता जिसने अपना भरोसा अरविन्द केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर दिखाया। 

giovedì 21 febbraio 2019

केजरीवाल सरकार का दिल्ली की जनता को एक और तोहफा - Bike Ambulance in Delhi

केजरीवाल सरकार का दिल्ली की जनता को एक और तोहफा - Bike Ambulance in Delhi जहां चाह वहां राह
कहते हैं जब मन में ठान लें तो रास्ते अपने आप बन जाते हैं 
ठीक कुछ ऐसा ही दिल्ली में हो रहा है दिल्ली में, जब से अरविंद केजरीवाल सत्ता में आए हैं तब से आम आदमी का जीवन शुलभ कैसे बने इस पर काम कर रहे है और बहुत कुछ करके दिखाया भी है चाहे वो मोहल्ला क्लिनिक हो या सरकारी स्कूलों को निजी स्कूलों से भी शानदार बनाना या फिर डोर स्टेप डिलीवरी (सेवाएं आपके द्वार) हर कदम जो आम आदमी पार्टी की सरकार ने उठाया है उनमे कही ना कही ये सन्देश देने की कोशिश की है अब दिल्ली में एक ऐसी सरकार है जो आम आदमी के लिए काम कर रही है किसी ख़ास आदमी के लिए नहीं। 



दिल्ली की बसावट बहुत पुरानी है, कुछ गलियां तो इतनी तंग है की वहां पर इमरजेंसी के समय एम्बुलेंस तक नहीं जा सकती है और ये सच में बहुत बड़ी समस्या है/थी।  अब या तो सभी इमारतों को तोड़कर रास्ते चोडे किये या फिर इस समस्या का कोई व्यवहारिक समाधान निकाला जाए।

इसका समाधान निकला "बाइक एम्बुलेंस"

"अभी तक बड़ी-बड़ी गाड़ियों में एम्बुलेंस होती थी जो की तंग गलियों में नहीं जाया करती थी। आज से शुरू की गई है, जो की तंग गलियों के अंदर भी जाएगी, और लोगों को तुरंत सेवा मिलेगी। यह दिल्ली के लोगों के लिए प्राथमिक उपचार में एक बड़ा कदम है"-  




अब तंग गलियों में मेडिकल इमरजेंसी में ये बाइक एम्बुलेंस आसानी से पहुंचकर समय पर सही इलाज देकर जान बचा सकती है।  
इसके कहते है सच में आम आदमी की परवाह करना, बिना किसी दिखावे या शोर शराबे या फिर दूसरों पर आरोप लगाने (जैसा की अक्सर हमारे प्रधानमंत्री जी कर रहे है कभी पिछले 70 का रोना रोते रहते है तो कभी नेहरू गाँधी को कोसते रहते है या फिर विपक्ष जो की बचा ही नहीं उसे ही कोस लेते है की वो उन्हें काम नहीं करने दे रहा) के बजाय दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल काम करके दिखा रहे है।