mercoledì 15 maggio 2019

जिसका डर था वही हुआ


लाख कोशिश की, तरह तरह के षडयंत्र रचे, हर तरीके से प्रताड़ित किया गया, अपनी आईटी सेल के द्वारा छवि ख़राब करने की दिन रात कोशिश की गई, लेकिन जिसका डर था वही हुआ!

यही डर था जिस वजह से दिल्ली की केजरीवाल सरकार के हर काम में रोड़ा लगा रही है केंद्र में बैठी मोदी सरकार।

ओर तो ओर केजरीवाल सरकार अपने कामों को पूरे देश में अख़बार/टीवी पर विज्ञापन के जरिये पहुँचाना चाहती थी उस पर भी केंद्र सरकार द्वारा अफसरों को डरा धमका कर रोक लगा दी क्योंकि उन्हें डर था की अगर केजरीवाल सरकार के काम काज देश की जनता के बीच पहुँच गए तो देशभर से यही आवाज उठेगी।

"केजरीवाल सरकार दिल्ली में कर सकती है तो हमारी सरकार हमारे यहाँ क्यों नहीं करती?" 

लेकिन वो कहते है ना "सत्य और ख़ुश्बू को कितना भी दबाया जाए कहीं न कहीं से बाहर आ ही जाता है।"

आज राजस्थान से भी आवाज उठी है

"जब दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों पर हो सकती है कार्यवाही तो यहाँ क्यों नहीं?" 

ये वो थप्पड़ है जो केजरीवाल मारता है। और इसकी गूँज दूर-दूर तक सुनाई देती है
पूरा देश शिक्षा-माफ़िया से परेशान है।
प्राइवेट स्कूल के नाम पर लूट का धंधा आराम से चल रहा है। कोई रोक-टोक नहीं, कोई नियम-कानून नहीं। नेता कान में तेल डालकर सो रहे हैं, बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है, माँ-बाप फ़ीस भर-भरके दुखी हो चुके हैं।

लेकिन एक ज़रा-सा राज्य है दिल्ली जहाँ अरविन्द केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आतिशी की टीम ने महज़ चार साल में शिक्षा-व्यवस्था में क्रान्तिकरी बदलाव कर दिया है। एक तरफ़ सरकारी स्कूल चमक उठे हैं और दूसरी तरफ़ प्राइवेट स्कूलों की लूट पर शिकंजा कस दिया है।

फ़ेसबुक और व्हाट्सऐप्प पर केजरीवाल का मज़ाक बनाने वाले लोग घटिया प्राइवेट स्कूलों की फ़ीस भरते वक़्त बहुत रोते हैं। करो जाति और धर्म की राजनीति। बँधे रहो खूँटे से जिसपे तुम्हारे बाप-दादा बँधे थे। बने रहो नेताओं के गुलाम। लगाओ उनके जुलूस में नारे। करो बच्चों का भविष्य बर्बाद। पीने के लिए पानी नहीं है क्षेत्र में लेकिन नेता के साथ सेल्फी लगाकर यह ज़रूर देखो कि फ़ेसबुक पर कितने लाइक मिले।

और हाँ,  केजरीवाल का मज़ाक उड़ाने वालों जब तुम उन पर हँसोगे तब हमें तुम्हारे बच्चों पर बहुत तरस आएगा।

domenica 17 marzo 2019

देश के बाकी राज्यों से 3 गुना ज्यादा कमाते हैं दिल्लीवाले

"देश के बाकी राज्यों से 3 गुना ज्यादा कमाते हैं दिल्लीवाले"

ये है अरविन्द केजरीवाल की ईमानदार सरकार का जादू।

नवभारत टाइम्स ने इसे लेकर पूरा आर्टिकल प्रकाशित किया है जिसे आप इस लिंक (आर्टिकल लिंक) पर देख सकते है

अब समझ आ रहा है आजादी के 70 साल बाद भी देश में गरीब और भी गरीब क्यों है और अमीर और भी अमीर क्यों हो रहा है, क्योंकि आज तक किसी सरकार ने आम आदमी के लिए काम नहीं किया। 



पहली बार देश के किसी राज्य में एक ईमानदार सरकार बनी है जिसने तमाम अडचनों के बावजूद ईमानदारी से काम करके दिखाया है और परिणाम आप सबके सामने है।

धन्यवाद अरविन्द केजरीवाल जी आपने असंभव को भी संभव कर दिखाया।


फोटो क्रेडिट : नवभारत टाइम्स

lunedì 4 marzo 2019

जो कहा सो किया - अरविन्द केजरीवाल

कुछ लोगो की आदत होती केवल बाते करना, भाषण देना, बड़ी बड़ी रैली करना।
झूंठे आंकड़े पेश करना, या फिर सारे तथ्य ही गलत रख देना वो भी सरकारी दस्तावेज में! 
लेकिन ठीक इसके विपरीत दिल्ली में एक सरकार है आम आदमी पार्टी की सरकार, अरविन्द केजरीवाल की सरकार जो तमाम अड़चनों के बावजूद दिल्ली में चुपचाप अपना काम किये जा रही है, दिल्ली की जनता के साथ किये वादे पूरे कर रही है।  

सबका साथ सबका विकास की बात करने वालो ने कभी जिस वर्ग की तरफ ध्यान तक नहीं दिया उसके लिए भी काम कर रही है दिल्ली की अरविन्द केजरीवाल सरकार।  



समय समय पर देश के अलग अलग हिस्सों से हमें सीवर सफाई करते मजदूरों के मौत की खबर देखने/सुनने को मिलती रहती है, हमारे ही देश का एक नागरिक सीवर में उतरकर उसे साफ़ करता है, जिस गन्दगी को देखकर ही कई लोगो को उल्टियां आने लग जाती है, उसी गन्दगी में हमारा ही कोई भाई उतरकर उसे साफ़ कर रहा होता है।  

दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने इन सफाई कर्मचारियों को सम्मान की जिंदगी देने के लिए आधुनिक तकनीक अपनाते हुए मशीनों द्वारा सीवर की सफाई करने हेतु सीवर सफाई मशीनें लांच कर दी है। 


ये काम बहुत पहले हो जाना चाहिए था, बल्कि दिल्ली सरकार ने कर भी दिया था लेकिन केंद्र में बैठी मोदी सरकार ने अपने puppet LG के द्वारा इस पर अड़ंगा लगा दिया था।  दिल्ली के LG ने केजरीवाल सरकार की उस फ़ाइल को भी रोक लिया था जिसमे वो सफाई कर्मचारियों के लिए सफाई मशीन लाना चाह रहे थे।

लेकिन आंदोलन से जन्मी इस पार्टी के नेता अभी आंदोलन करना भूले नहीं है इसलिए मुश्किलों से ही सही लेकिन अपने लक्ष्य को हांसिल कर ही लेते है, इस बार भी ऐसा ही हुआ आखिर LG साहब हार गए और दिल्ली सरकार जीत गई और नतीजा आप सबके सामने है। 



दिल्ली सड़को पर अब सफाई मशीन दौड़ रही है, सीवर की सफाई अब मेनुअल नहीं मशीन से होने लग गयी है। 

धन्यवाद अरविन्द केजरीवाल
धन्यवाद दिल्ली सरकार
धन्यवाद दिल्ली की जनता जिसने अपना भरोसा अरविन्द केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर दिखाया।