martedì 30 giugno 2020

COVID-19 दिल्ली के ILBS अस्पताल में बनेगा देश का पहला प्लाज्मा बैंक

हाल ही में दिल्ली सरकार द्वारा covid-19 संक्रमित लोगो पर प्लाज्मा थेरेपी (Plasma) का परीक्षण किया गया जो की सफल रहा, इसके बाद से प्लाज्मा थेरेपी की मांग बढ़ने लगी।  

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोरोना मरीजों को प्लाज्मा के लिए दर-दर की ठोकरें खाने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। दिल्ली सरकार ने लोगों की परेशानियों को देखते हुए आईएलबीएस अस्पताल में प्लाज्मा बैंक बनाने का फैसला लिया है। यह देश का पहला प्लाज्मा बैंक होगा, जो अगले दो दिनों में शुरू हो जाएगा। 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आईएलबीएस अस्पताल कोरोना अस्पताल नहीं है। कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों को दोबारा संक्रमण होने की यहां संभावना नहीं है। प्लाज्मा दान करने वालों के आने -जाने की व्यवस्था सरकार करेगी। उन्होंने प्लाज्मा दान करने के लिए लोगों को प्रेरित करने में मीडिया से महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपील की। साथ ही कहा कि दिल्ली सरकार भी लोगों को फोन करके इसके लिए तैयार करेगी। 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा कि प्लाज्मा थेरेपी कोई संजीवनी बूटी नहीं है, लेकिन जिनकी हालत ज्यादा खराब नहीं है, उनके लिए काफी मददगार साबित हो सकती है। अभी तक सरकारी अस्पतालों में 35 लोगों को प्लाज्मा दिया गया, जिनमे से 34 ठीक हो गए और प्राइवेट अस्पताल में 49 लोगों को दिया है, जिसमे 46 लोग ठीक हो गए हैं।


sabato 15 febbraio 2020

आम आदमी पार्टी की शानदार जीत पर रिपोर्टर शरद शर्मा का विश्लेषण

एक तरफ जहाँ भाजपा हर अर्थ में (नेता, कार्यकर्त्ता, पैसा) भारत की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है और मिडिया की माने तो उनकी लोकप्रियता के सामने कोई नहीं टिक पा रहा है, ऐसे में दिल्ली में इसी भाजपा का बहुत बुरी हार का सामना करना पड़ा..
केंद्र में मोदी सरकार, भाजपा के पास दिल्ली के सात सांसद और MCD में भाजपा का कब्ज़ा इन सबके बावजूद बीजेपी दिल्ली में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सकी।
सभी विद्वान लोग अपने अपने हिसाब से इस हार जीत का आंकलन कर रहे है, इसी दौर में NDTV के वरिष्ठ रिपोर्टर शरद शर्मा ने भी ट्विटर पर अपना विश्लेषण लिखा।
शरद शर्मा के ट्वीट :
विमर्श के स्तर पर दिल्ली चुनाव में शाहीन बाग़ वाकई बड़ा मुद्दा बना था

BJP को इस मुद्दे ने फ़ायदा ज़रूर दिया लेकिन विमर्श पूरा वोट में नहीं बदल सका क्योंकि-

1. BJP को वोट देकर CM किसको बनाते?
2. अरविंद केजरीवाल की टक्कर का नेता ना BJP को मिला न जनता को दिखा
3. BJP के तमाम प्रयास के बावजूद केजरीवाल बहुसंख्यक विरोधी या अल्पसंख्यक प्रेमी प्रोजेक्ट नहीं हो सके
4. जनता ने केजरीवाल का काम देखा था,मन पहले से बना हुआ था
5. केजरीवाल का कैंपेन 23/05/2019 से चल रहा था, BJP का कैंपेन जनवरी 2020 के तीसरे हफ़्ते से दिखना शुरू हुआ
6. BJP ने केजरीवाल को शाहीन बाग़ पर घेरने की कोशिश की, केजरीवाल ने हनुमान चालीसा पढ़कर BJP को जवाब दिया यानि BJP के 'जय श्री राम' का जवाब AAP के 'जय हनुमान'
7. अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी के बारे में नकारात्मक बोलना बंद किया, दिल्ली वालों ने केजरीवाल के बारे में नकारात्मक सोचना बंद कर दिया
 8. मुफ़्त बिजली, पानी और मुफ़्त बस यात्रा ने बड़े तबके को एहसास कराया कि सरकार हमारी है, हमारे लिए कर रही है।




mercoledì 24 luglio 2019

मुख्यमंत्री हो तो अरविन्द केजरीवाल जैसा

अंग्रेजों से लड़कर आजादी लेते समय जो सपना हमारे शहीदों ने देखा था वो दिल्ली में सच होता दिख रहा है।
क्यों अंसख्य भारतीयों ने अपनी जान गंवाकर हमें आजादी दिलाई थी?
सरकार ही चलाना था तो अंग्रेज भी चला ही रहे थे।
लेकिन हमारे पूर्वजों का सपना था कि देश में ऐसी सरकार हो जिस तक पहुंचना आम आदमी के लिए सुलभ हो और अपने देश अपने राज्य के प्रत्येक वयक्ति के हित में काम करे (ना की किसी ख़ास वर्ग या कुछ खास लोगो के लिए)
आज दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार  ने पिछले चार साल में तमाम अड़चनो के बावजूद जो काम करके दिखाए है वो हमारे उन शहीदों के सपनों का साकार होता दिखाते है।
खुद मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, मंत्री तमाम विद्यायक जनता के पास जनता के बीच एक आम नागरिक की तरह चलकर जाते है लोगो के बीच रहते है, उनके समस्या सुनते है और दिल्ली सरकार के सिमित अधिकारों के बावजूद उनका समाधान करने की पूरी कोशिश भी करते है।
बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा पर जो काम हुए है वो तो सोशल मिडिया के जरिये खुद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ें और बहुत से लोग जो बिना किसी राजनितिक दल का पक्ष लिए अच्छे को अच्छा और बुरा के बुरा कहने की हिम्मत रखते है के द्वारा हम सब तक पहुंच ही गए है।
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना - दिल्ली के हर बुज़ुर्ग को मैं कहना चाहता हूँ कि आपका बेटा आपको एक बार तीर्थ करवाने की पूरी कोशिश करेगा - Arvind Kejriwal
 इस समय ये पोस्ट लिखने का एक ख़ास मकसद है और वो है दिल्ली सरकार द्वारा हाल ही में की गई एक नयी शुरुआत "मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना" जिसकी घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा "आपका बेटा कोशिश करेगा कि आपको एक तीर्थ जरूर करवाये"

जब ये सुना तो गर्व हुआ की है कोई सरकार जो इतना तक ख्याल रखती है की घर के बुजुर्गो को तीर्थ भी करवाया जाता है।
यह योजना सभी धर्मों के लिए समान है जो की इसे अपने आप में और भी खूबसूरत बनाती है।
योजना लागु भी हो गयी और दिल्ली की जनता को खुद मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित मंत्री और विधायकों द्वारा शुभकामनाओं के साथ रवाना किया गया और पहला जत्था तीर्थ यात्रा कर वापस भी आ गया है जिसके वापसी पर दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत खुद उन्हें स्वागत में गए जैसे कोई बेटा अपने माँ बाप के तीर्थ से वापस आने पर उनके स्वागत में जाता है।

कुछ फोटो आम आदमी पार्टी के ट्विटर अकॉउंट से 

दिल जीत लिया दिल्ली सरकार की इस स्किम ने, जब तीर्थ यात्रियों के फोटो और वीडियों देखे सोशल मिडिया पर उनके चेहरे पर जो मुस्कान थी, जो सुखद एहसास थे मानों वो बार बार दुआये दे रहे हो "केजरीवाल जैसा बेटा सबको मिले" "केजरीवाल जैसे मुख्यमंत्री हर प्रदेश को मिले" "देश को केजरीवाल जैसा प्रधानमंत्री मिले" .